लोहरदगा, मार्च 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में वन विभाग के टीम ने आम और गम्हार की लकड़ी के अवैध बोटे लदे मालवाहक पिकअप को बुधवार को सेन्हा थाना क्षेत्र के बूटी गांव से जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में यह कामयाबी विभागीय टीम को हासिल हुइ। पिकअप खराब होने के कारण बूटी गांव में रुका हुआ था। जिसके बाद सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और लकड़ी लदे पिकअप को जब्त किया। वन विभाग की टीम के पहुंचने की भनक पाकर पिकअप वैन चालक और लकड़ी माफिया भागने में सफल रहे। पिकअप वैन बिन नंबर प्लेट का था, जिससे लकड़ी माफिया का सुराग पाने में वन विभाग को परेशानी हो रही है। लकड़ी कहां से लोड की गई और कहा ले जायी जा रही थी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि वन विभाग की टीम वाहन मालिक और लकड़ी तस्करों को धर दबोचने के लिए कार्रवाई में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.