रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- शांतिपुरी। मंगलवार सुबह किच्छा-लालकुआं नेशनल हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकने का इशारा करने पर चालक उसे तेज गति से किच्छा की ओर भगाने लगा। इस पर वन विभाग की टीम के पीछा करने पर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को शान्तिपुरी वन बैरियर के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। जांच करने पर ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रूप से गुटेल लकड़ी का सोख्ता भरा पाया गया। वाहन को कब्जे में लेकर डौली वन परिसर लालकुआं में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...