नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के प्रमुख बाजारों में बढ़ते अवैध अतिक्रमण और रेहड़ी-पटरियों से परेशान व्यापारी बुधवार को सड़कों पर उतर आए। पुरानी दिल्ली और सरोजिनी नगर मार्केट के व्यापारियों ने यातायात जाम, घटते कारोबार और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ जोरदार लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। सदर बाजार, चांदनी चौक समेत आसपास के बाजारों की विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों से जुड़े व्यापारियों ने एकजुट होकर शांति मार्च निकाला और साफ कहा कि अब व्यापारी समाज और अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा। दोपहर करीब तीन बजे सदर बाजार के बारा टूटी चौक से मार्च की शुरुआत हुई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अवैध रेहड़ी-पटरी बाजारों के कारण स्थायी दुकानों का कारोबार ठप पड़ता जा रहा है। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी टैक्स चुकाने के बावजूद घाटे में हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.