नई दिल्ली, जनवरी 9 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को 2022 के एक अवैध रेत परिवहन मामले में नागपुर जिले में कारोबारियों और व्यापारियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ईडी चार साल पहले नागपुर पुलिस द्वारा दर्ज मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। नागपुर और नई दिल्ली की लगभग 10 टीमों ने सुबह करीब 5 बजे एकसाथ छापेमारी शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, ये कार्रवाई छापे पूर्वी महाराष्ट्र के नागपुर जिले के सावनेर, खापा और पाटनसावंगी इलाकों में की गई। यह कार्रवाई पड़ोसी मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र लाई गई रेत की बिक्री में अनियमितताओं से संबंधित है। नागपुर पुलिस ने व्यापारियों के खिलाफ कथित तौर पर सरकारी रॉयल्टी से बचने और करोड़ों रुपये का अवैध रेत कारोबार चलाने के आरोप में मामला दर्ज कि...