रामपुर, जनवरी 31 -- अवैध रूप से हो रही प्लाटिंग पर राजस्व टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए।अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्यवाही से प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को एसडीएम अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी द्वारा क्षेत्र के ग्राम लोहा पट्टी भोलानाथ पहुंचे।जहां हाइवे किनारे क्यों बीघा जमीन पर बिना मानकों के अवैध रूप से प्लॉटिंग हो रही थी।जिसे देख राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ प्लॉटिंग कर रहे लोगों से अभिलेखों और नक्शे दिखाने को कहा तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके।जिसके बाद कार्यवाही करते हुए जेसीबी मशीन से प्लॉटिंग में हो रखे अवैध निर्माण और बुनियादो को ध्वस्त करा दिया गया।जिसके बाद नगर रोरा कलां बाईपास पर भी प्रशासन ने हाइवे किनारे प्लॉटिंग में पक्की बुनि...