किशनगंज, जून 25 -- किशनगंज, संवाददाता। अवैध रूप से संपति अर्जित करने वाले बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी सागर कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि फिलहाल दो बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की जाएगी। कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्ताव समर्पित किया गया है। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सागर कुमार ने कहा कि दर्ज कांडों के आरोपियों से यह पूछा जाता है की जो संपति अर्जित की गई है। वो कैसे की गई है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर न्यायालय से आदेश पारित होने के बाद उनकी संपति जप्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित कर रही है,जिनके द्वारा अवैध तरीके से संपति अर्जित की गई है।इसके लिए थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जिससे थानाध्यक्ष ऐसे लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.