आजमगढ़, जनवरी 30 -- आजमगढ़। बिलरियागंज कस्बा के स्टेट बैंक के पास संचालित सोनोग्राफी सेंटर को गुरुवार को सील कर दिया। स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से सोनोग्राफी संचालित होने की शिकायत दर्ज करायी थी। सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सोनोग्राफी सेंटर पर कोई पंजीकृत चिकित्सक नहीं था। इसके साथ ही सोनोग्राफी मशीन संचालन के वैध लाइसेंस भी नहीं थे। जांच टीम के पहुंचने पर संचालक भी फरार हो गया था। एसीएमओ ने सोनोग्राफी सेंटर को सील कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...