मथुरा, जनवरी 29 -- स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिक एवं हॉस्पिटल पर नजर रखना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अवैध रूप से संचालित एक निजी हॉस्पिटल को बुधवार को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से खलबली मची रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राधाबल्लभ ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि बिना पंजीकरण कोई भी चिकित्सा कार्य न करे। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। इसी क्रम में सीएमओ को सूचना मिली कि गोवर्धन चौराहा के निकट एक हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित है। इसका स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नही है। इस पर सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी डा. बीडी गौतम टीम सहित पहुंचे और गोवर्धन चौराहे के पास स्थित ग्लोबल प्लस हॉस्पिटल की जांच की। पंजीकरण संबंधी कोई कागजात न होने पर टीम ने हॉस्पिटल को सील कर दिया। सीएमओ के अनुसार बिना पंजीकरण चिकित्सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.