अमरोहा, मई 22 -- नोडल अधिकारी ने अवैध रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम के संचालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कार्रवाई से हड़कंप मचा है। नोडल अधिकारी डा.शरद कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने नगर के मंडी धनौरा रोड फाजलपुर रेलवे फाटक के पास समर नर्सिंग सेंटर पर छापा मारा। निरीक्षण के समय भवन के बोर्ड पर समर नर्सिंग सेंटर अंकित पाया गया जबकि, चिकित्सालय के निरीक्षण में निशा नर्सिंग सेंटर के लेटर हेड पाए गए। चिकित्सालय के लेटर हेड पर डा.बाबर खान व डा.टी खान अंकित मिला। दूरभाष पर डा.बाबर खान से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि उनका समर नर्सिंग सेंटर के नाम से कोई अस्पताल नहीं है और मेरी जानकारी के बिना ही नाम अंकित किया गया है। अस्पताल में मौजूद कंपाउंडर ने जानकारी दी कि निशा नर्सिंग सेंटर के संचालक डा.तारिक खान हैं ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.