अमरोहा, जनवरी 14 -- हसनपुर। अवैध रूप से संचालित टैक्सी के खिलाफ मंगलवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। संभल अड्डे पर दो टैक्सी का चालान किया गया। यातायात प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि संभल अड्डे से दिल्ली के लिए डग्गामार टैक्सी संचालित हो रही हैं। इन टैक्सी की वजह से जाम भी लग रहा है। उधर, अभियान की खबर लगते ही कई चालक टैक्सी लेकर भाग निकले। यातायात प्रभारी ने बताया कि टैक्सी संचालकों को चेतावनी दी गई है कि बिना परमिट वाहन का संचालन किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित वाहन को सीज किया जाएगा। वहीं कार्रवाई से काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.