आरा, फरवरी 5 -- -मापतौल विभाग की ओर से जांच के दौरान सत्यापन नहीं कराने वाले धर्मकांटाओं को कराया गया बंद -जिले में सड़क किनारे कई जगहों पर चलाए जा रहे धर्मकांटा बन रहे जाम की वजह, होगी कार्रवाई आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में अवैध रूप से संचालित धर्मकांटाओं को मापतौल विभाग की ओर से बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है। डीएम तनय सुल्तानिया के आदेश पर गुरुवार को मापतौल विभाग के इंस्पेक्टर नंद कुमार की ओर से उदवंतनगर थाना इलाके के जीरोमाइल, दक्षिण एकौना और तेतरिया मोड़ के पास स्थित जय गुरुदेव, ओम साईं और भोले शंकर धर्मकांटा की जांच की गई। मापतौल इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के दौरान तेतरिया मोड़ स्थित भोले शंकर धर्मकांटा के संचालन की अवधि समाप्त होने के बाद सत्यापन कराये बिना अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। ऐसे में तत्काल धर्मकांटा को बंद कर...