अमरोहा, फरवरी 4 -- रहरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. शशांक चौधरी ने अवैध रूप से संचालित विकासखंड के गांव फत्तेपुर खादर में मंगलवार को छापामार कार्रवाई करते हुए दो क्लीनिक सील कर दिए। बुरावली में भी एक क्लीनिक पर सील ठोक दी। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि तीनों क्लीनिक अवैध रूप से चल रहे थे। किसी का भी रजिस्ट्रेशन नहीं था। संचालकों को तीन दिन के भीतर संबंधित कागजात उपलब्ध कराने की मोहलत दी गई है। कागज न दिखा पाने पर संबंधितों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कार्रवाई से काफी देर तक क्षेत्र के हड़कंप मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...