अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा। अवैध रूप से संचालित हीरा हेल्थ केयर सेंटर की संचालिका शमा परवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि सीएचसी प्रभारी डॉ.उमर फारूक ने बीती 31 जनवरी को शहर के हीरा हेल्थ केयर सेंटर का निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल में न तो योग्य डॉक्टर मिले थे और न अस्पताल का रजिस्ट्रेशन दिखाया जा सका था। अस्पताल सील कर संचालिका शमा परवीन को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन मियाद गुजरने के बाद भी उनके स्तर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। मामले में डॉ.उमर फारूक ने शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.