फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- शमसाबाद। अवैध रूप से शराब बेच रहे युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। साधौसराय ढाईघाट रोड पर ठेकी के पास से थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने शाहजहांपुर जनपद के कलान के गांव नवसोना निवासी विकास को 16 शराब के क्वाटर के साथ पकड़ा। चिलसरा चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने संतोषापुर गांव के गोविंद को 18 क्वाटर के साथ पकड़ लिया। आरोप है कि दोनो ठेका खुलने से पहले अलग अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब बेच रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.