पिथौरागढ़, फरवरी 4 -- पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने अवैध रूप से शराब परोसने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को चौरी निवासी राजेन्द्र कुमार अपने ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत कार्रवाई की है। टीम में अपर उप निरीक्षक अशोक चौधरी, हेड कांस्टेबल विजेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल गोपाल बिष्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...