नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस की एएटीएस ने दिल्ली/एनसीआर में अवैध रूप से विदेशी सिगरेट बेचने वाले गिरोह के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मनमीत कुमार पास से विदेशी सिगरेट के 15680 पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि एएटीएस टीम को सूचना मिली थी कि महिपालपुर इलाके में अवैध सिगरेट का गोदाम बना हुआ है। यहां से दिल्ली/एनसीआर में तस्करी हो रही है। इंस्पेक्टर राम कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने महिपालपुर इलाके में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी मनमीत पहले मेट्रो अस्पताल प्रीत विहार में काम करता था। यहां उसकी मुलाकात कपिल से हुई। कुछ समय बाद वह ओमान चला गया। इस मामले में कपिल की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस कपिल की तलाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.