सीवान, जनवरी 16 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। सड़क के दोनों किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुक अपनाते हुए गुरुवार की सुबह में ही स्थानीय प्रशासन अवैध रूप से लगाए दुकानदारों के खिलाफ करवाई शुरू कर दी। जिससे पूरा बाजार में हड़कंप मच गया। बीडीओ संदीप कुमार, सीओ सरफराज अहमद, ईओ प्रेमशिला ने नगर पंचायत के बाजार में रेहडी पटरी पर अवैध रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया, और अतिक्रमण नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी गई। इस अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, अंचलाधिकारी सरफराज अहमद एवं नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी प्रेमशीला ने किया। पदाधिकारियों की टीम सुबह से ही बाजार के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण का जायजा लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.