नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पंजाबी बाग थाने की मादीपुर पुलिस ने बुधवार को दो बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा है। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि दोनों आरोपी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे। ये दिल्ली में आए तो वीजा पर थे लेकिन वीजा खत्म होने के बाद ये अवैध रूप से रहने लगे। पूछताछ में पता चला कि ये लोग दिल्ली में काम करके रुपये कमाने के लिए आए थे। फिलहाल पुलिस ने एक को बांग्लादेश वापस भेज दिया है जबकि दूसरे को डिटेंशन सेंटर में रखा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.