गुड़गांव, मई 28 -- गुरुग्राम। बिना पासपोर्ट और वीजा के गुरुग्राम में रह रहे एक चीनी नागरिक को गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ा है। चीनी नागरिक साल 2019 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। वर्ष 2023 में वीजा की अवधि पूरी होने के बाद अवैध रूप से रह रहा था। थाना सेक्टर-37 पुलिस को सूचना मिली कि गांव खांडसा में अवैध रूप से एक विदेशी नागरिक रह रहा है। पुलिस ने गांव खांडसा में नितिन नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारा। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इस घर में चीन का एक नागरिक किराये पर रह रहा है। चीनी नागरिक से जब भारत में रहने से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। चीनी नागरिक के खिलाफ थाना सेक्टर-37 में अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय लिन जेनसन के रूप में हुई है। वह चीन के गुएंडगडांग का रहने वाला है। ...