शाहजहांपुर, दिसम्बर 2 -- सदर बाजार क्षेत्र में एक देसी शराब के ठेके के पास स्थित मकान से अवैध शराब बिकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 26 नवंबर की रात का है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात करीब पांच बजे एक व्यक्ति मकान का दरवाजा खटखटाता है। कुछ समय बाद मकान के अंदर से लोहे के दरवाजे के नीचे पैसे लिए जाते हैं और उसी दरवाजे के नीचे से ग्राहक को शराब दी जाती है। जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बताया कि वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...