पीलीभीत, जनवरी 4 -- सदर तहसील में कार्यरत लेखपाल राम प्रकाश अरुण ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि ग्राम पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर के बाहर टाउन एरिया में स्थित तालाब का मत्स्य पालन के लिए नीलामी द्वारा पट्टा पांच अगस्त 2025 को सुशांत मंडल निवासी नयूरिया कॉलोनी के नाम किया गया था। 25 दिसंबर को उक्त पट्टेदार द्वारा तालाब की सफाई केदौरान बिना अनुमति के दो यूकेलिप्टस और दो लोकाट के पेड़ काट लिए। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.