गुड़गांव, अप्रैल 23 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने अवैध रूप से पनप रही 10 कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ हुई। किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में तोड़फोड़ दस्ते ने गांव अलीपुर में सबसे पहले तोड़फोड़ की। इस गांव में करीब आठ एकड़ में अवैध रूप से तीन कॉलोनियां काटी जा रही थी। एक निर्माणाधीन मकान को मलबे में मिलाया गया। सात मकान बनाने के लिए डाली गई डीपीसी को भी तोड़ा गया। गांव घामडौज में पांच एकड़ में अवैध रूप से एक कॉलोनी काटी जा रही थी। इसमें एक मकान निर्माणाधीन था। 20 मकान को तैयार करने के लिए डीपीसी डाली गई थी। बुलडोजर ने इन्हें मलबे में मिला दिया। इसके बाद तोड़फोड़ दस्ते ने गांव सहजावास में तोड़फोड़ की। इस गांव में तीन कॉलोनियां काटी जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.