गुड़गांव, अगस्त 12 -- गुरुग्राम। अवैध रूप से पनप रही सात कॉलोनियों में सोमवार को बुलडोजर चला। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की तरफ से पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ की गई। किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। अलीपुर गांव में तो एक फार्म हाउस को मलबे में मिलाया गया। डीटीपीई कार्यालय का तोड़फोड़ दस्ता सबसे पहले गांव भौंडसी में पहुंचा। इस गांव में करीब 10 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से चार कॉलोनियां पनप रही थी। एक निर्माणाधीन मकान को मलबे में मिलाया गया। 26 मकानों के निर्माण को लेकर डाली गई डीपीसी और चारदीवारी को जमींदोज किया गया। इसके साथ-साथ एक वेयर हाउस और प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय को मलबे में मिलाया गया। इन कॉलोनियों तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण किया गया था। इसे भी बुलडोजर ने उखाड़ दिया। इसके बाद तोड़फोड़ दस्ता गांव बहल्पा में पहुंच गया। इस गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.