मैनपुरी, जनवरी 20 -- सड़क सुरक्षा माह के तहत चल रहे विशेष चेकिंग अभियान में मंगलवार को एआरटीओ ने बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान निजी स्कूलों में अवैध रूप से बच्चों को ले जाने का काम कर रहे वाहनों के चालान काटे। सोमवार को चार वाहनों के चालान काटे गए थे और दो सीज किए गए थे। मंगलवार को भी पांच वाहनों के चालान काटे गए और तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। दो दिन में नौ वाहनों के चालान काटे गए हैं और पांच वाहन सीज किए गए हैं। मंगलवार को एआरटीओ शिवम यादव ने स्कूलों में बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान मारूति वैन, ईको वाहन में बच्चे बैठे मिले। इन वाहनों के पास स्कूली बच्चों को ले जाने का आदेश नहीं था। कुछ की फिटनेस नहीं पायी गई। वाहनों के बीमा और पंजीकरण भी चेक किए गए। नियम विरुद्ध स्कूली बच्चों को ले जाते मिलने पर पांच व...