अररिया, फरवरी 12 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में अवैध रुप से बिजली जलाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में सोनामणि गोदाम थाना क्षेत्र के सिकटिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 में दो उपभोक्ता, पगडेरा वार्ड संख्या 14 में तीन उपभोक्ता व चिकनी वार्ड संख्या 10 में एक उपभोक्ता के विरुद्ध केस दर्ज करायी गयी है। यह कार्रवाई कनीय विद्युत अभियंता अरविन्द कुमार के नेतृत्व में गठित एक छापेमारी दल के द्वारा की गई है। कनीय विद्युत अभियंता अरविन्द कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काटने के बाद चोरी छिपे टोकन लगा कर बिजली जला रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर छापेमारी की गई तक आधा दर्जन उपभोक्ता अवैध रुप से बिजली ज...