बुलंदशहर, जनवरी 28 -- सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, ग्राउंडवाटर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने जांच के दौरान सल्फ्यूरिक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड बरामद किया। फ़ैक्ट्री मालिक को रसायनिक पदार्थों को वापस करने के लिए अफसरों ने निर्देश दिया। वहीं, अफसरों ने फ़ैक्ट्री को बंद करने की संस्तुति करते हुए लखनऊ बोर्ड फाइल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में केमिकल के अवैध भंडारण की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच के लिए अभियंता एसपी सिंह और रवि कुमार को फैक्ट्री में भेजा गया । जांच में फैक्ट्री परिसर में अवैध रसायन का भंडार मिला।अफसरो ने बताया कि फैक्ट्री के आसपास ग्राउंडवाटर प्रदूषण की आशंका क...