नई दिल्ली, मार्च 27 -- बजट सत्र नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों ने नवरात्रि के दौरान सड़कों पर मीट-मच्छी कारोबार का मुद्दा उठाया। इस पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने सभी अधिकारियों को अवैध रूप से मीट बेचने वालों को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर भी व्यापक अभियान चलाने की बात कही। विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन आयोजित प्रश्नकाल के दौरान दिल्ली की सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर भाजपा सदस्य संजय गोयल की ओर से सवाल पूछे गए थे। इस पर पूरक प्रश्न के दौरान भाजपा सदस्य रवि नेगी ने पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर खुलेआम मीट बेचे जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुछ अन्य सदस्यों ने भी कहा कि नवरात्रि का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.