चित्रकूट, जनवरी 20 -- चित्रकूट। संवाददाता एसडीएम मऊ रामऋषि रमन ने मऊ में यमुना नदी के किनारे अवैध मिट्टी खनन करते हुए मिली जेसीबी को जब्त किया है। एसडीएम ने जेसीबी को थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया कि जेसीबी से नियम विरुद्ध मिट्टी का खनन किया जा रहा था। इस संबंध में खनिज विभाग को भी रिपोर्ट भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...