मैनपुरी, दिसम्बर 4 -- प्रदेश सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद नवीगंज चौकी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला निरंतर जारी है। रात के अंधेरे से लेकर सुबह तक बिना रोक-टोक मिट्टी निकालने और ले जाने का कार्य होता रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति नगला सुदामा मार्ग पर स्थित एक निजी स्कूल के पास देखने को मिल रही है, जहां खनन से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। निजी विद्यालय के करीब लगातार मिट्टी से भरे ट्रैक्टर गुजर रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। विद्यालय प्रबंधक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार ट्रैक्टर मालिकों से स्कूल समय में वाहनों का संचालन न करने की गुजारिश की ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके बावजूद गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे तक मिट्टी से लदे ट्रैक्टर स्कूल मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.