कटिहार, जनवरी 13 -- कटिहार , वरीय संवाददाता जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बरारी प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में जिला खनन टीम ने छापेमारी कर मिट्टी का अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर अवैध गतिविधि में संलिप्त वाहनों को पकड़कर तत्काल कब्जे में लिया। खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है। सभी वाहनों को सेमापुर थाना में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए इन वाहनों पर लगभग तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा बरारी प्रखंड अंतर्गत सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.