शामली, दिसम्बर 11 -- नायब तहसीलदार ने टीम के साथ अवैध मिट्टी खनन पर छापेमारी की। मौके से जेसीबी मशीन और मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई। गांव जगनपुर के जंगल में बुधवार रात प्रशासन को अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीएम निधि भारद्वाज ने नायब तहसीलदार सतीश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की और कार्रवाई के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने टीम के साथ मौके पर जाकर छापेमारी की, जिसके चलते माफियाओं में हड़कंप मच गया। मौके से टीम ने जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ ली, जिन्हें कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि इस संबंध में डीएम को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...