उन्नाव, दिसम्बर 13 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के मुशीराबाद गांव के पास शुक्रवार देर रात अवैध मिट्टी खनन पर खनन विभाग ने कार्रवाई की। ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद खनन अधिकारी प्रांजुल कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध खनन में लगे एक जेसीबी मशीन और मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। इन वाहनों को आसीवन थाना परिसर में खड़ा किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर जेसीबी और दोनों ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की सराहना की और प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए और भी कड़े कदम उठाए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.