धनबाद, फरवरी 8 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। खरखरी ओपी क्षेत्र के न्यू परसबनिया कॉलोनी के समीप रविवार दोपहर अवैध मिट्टी खनन के दौरान एक ट्रैक्टर चालक की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलारीटांड़ बस्ती निवासी विश्वनाथ रवानी उर्फ लाला रवानी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर व जेसीबी चालक वाहन लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्टी खनन स्थल से सटे एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं शाम करीब 4:30 बजे बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार ट्र...