धनबाद, फरवरी 9 -- बाघमारा, प्रतिनिधि खरखरी ओपी क्षेत्र की न्यू परसबनिया कॉलोनी के समीप रविवार को अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। इससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। मृतक की पहचान फुलारीटांड़ बस्ती निवासी भोला रवानी के 35 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ रवानी उर्फ लाला रवानी के रूप में की गई है। घटना के बाद मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर एवं जेसीबी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान उग्र भीड़ ने खनन स्थल के बगल स्थित आवास में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची खरखरी ओपी पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में असहाय नजर आई। थाना प्रभारी मंगल कुजूर के साथ कुछ लोगों द्वारा दुर्व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.