मुजफ्फर नगर, जनवरी 24 -- अवैध गांजा सप्लाई करने वाले दो भाइयों की लगभग 4 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क करने के आदेश पारित हो गए है। पुलिस की मजबूत पैरवी के बाद दिल्ली की एनडीपीएस की सफीमा कोर्ट ने सम्पत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए है। मीरापुर पुलिस जल्द दोनों भाइयों की अवैध रुप से अर्जित की गयी लगभग चार करोड़ रुपये की सम्पत्ति को कुर्क करेगी। कुर्क की जाएगी सम्पत्ति मुजफ्फरनगर व शामली जनपद में मौजूद है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 11 सितम्बर 2025 को मीरापुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी लोकेन्द्र व उसके भाई योगेन्द्र निवासीगण गांव मंदवाडा थाना बुढ़ाना को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करोड़ो रुपये का गांजा बरामद किया था। एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ जानसठ रुपाली राय के नेतृत्व में ग...