रुडकी, फरवरी 19 -- लक्सर। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि सूचना मिली कि लादपुर कला गांव निवासी रईस पुत्र सईद अवैध मादक पदार्थों के धंधे में लगा है। इसी सूचना पर कोतवाली के दरोगा नितिन चौहान, विपिन कुमार व पुलिसकर्मी पंचम प्रकाश, सचिन कुमार आदि ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...