मधुबनी, फरवरी 22 -- खजौली/मधुबनी, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्यभर के नगर निकायों को मांस-मछली की अवैध दुकानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में प्रधान सचिव विनय कुमार की ओर से सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि कई नगर निकाय क्षेत्रों में मांस-मछली की दुकानें बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के संचालित हो रही हैं या फिर अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है। खुले में एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में मांस की बिक्री तथा मृत पशुओं का सार्वजनिक प्रदर्शन भी पाया गया है, जो नियमों के विरुद्ध है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी दुकानें धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले सार्वजनि...