सराईकेला, जनवरी 30 -- राजनगर,संवाददाता। राजनगर थाना अंतर्गत मुराकाटी और जोजोगोडा ग्राम में अवैध महुआ शराब अड्डों पर गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। अस्सी लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त की गई। बारह सौ किलोग्राम जावा महुआ को नियमानुसार विनष्ट किया गया। अवैध शराब अड्डा संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अधीक्षक उत्पाद ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण,भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार के प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...