बोकारो, फरवरी 4 -- चंद्रपुरा। सहायक आयुक्त उत्पाद के निदेशानुसार नगर पालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्पाद विभाग द्वारा दुग्दा थाना अंतर्गत दुग्धा नयाकनारी क्षेत्र में संचालित अवैध महुआ चुलाई शराब की भट्ठी पर छापामारी की गई। इस दौरान लगभग सौ लीटर अवैध चुलाई शराब तथा चौदह सौ किलो जावा महुवा बरामद किया गया। बरामद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर नष्ट/सुरक्षित किया गया। वहीं अवैध चुलाई शराब के निर्माण एवं संचालन में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नगर पालिका चुनाव के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाया जा सके।

हि...