मधेपुरा, फरवरी 14 -- आलमनगर एक संवाददाता। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव के 11 नामित लोगों पर अवैध रुप से बिजली उपभोग करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। कनीय विद्युत अभियंता प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गठित मानव बल आदि की टीम ने बुधवार को आलमनगर के नवगछिया बासा में चार लोगों के घर में अवैध रुप से बिजली के उपभोग करने के आरोप में दो लाख 24 हजार 099 रुपए का जुर्माना लगाया है। जबकि कुंजौड़ी गांव के तीन लोगों पर अवैध रुप से बिजली उपभोग के आरोप में दो लाख, सात हजार 866 रुपए का जुर्माना लगाया है। इसी दौरान जगदीशपुर बाजार में चार लोगों के घर में छापामारी कर अवैध रुप से बिजली उपभोग करने में दो लाख, 99 हजार 176 रुपए का जुर्माना लगाया है। कुल मिलाकर सभी 11 लोगों पर सात लाख 31 हजार 141 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इन लोगो...