देवघर, दिसम्बर 17 -- सोनारायठाढ़ी। थाना क्षेत्र के तिलवरिया गांव के समीप अवैध बालू परिवहन करते एक ट्रैक्टर पुलिस ने जब्त किया है। ट्रैक्टर मालिक मुस्तकीम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। थानेदार रोहित कुमार दांगी ने बताया कि अवैध बालू परिवहन करने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस गाड़ी देखते ही चालक द्वारा तेज व लापरवाही से ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। भागने के क्रम में ट्रैक्टर का ट्राली पलट गया। चालक ट्रैक्टर छोड़ भागने में सफल रहा। ट्रैक्टर थाना लाने के क्रम में मालिक वहां पहुंचा व ट्रैक्टर पुलिस के गिरफ्त से छुड़ाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने ट्रैक्टर समेत उसके मालिक को थाना लाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...