दुमका, अप्रैल 28 -- रानेश्वर। मयूराक्षी नदी के विभिन्न बालू घाटों से अवैध बालू तस्करी थमने की नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात को रघुनाथपुर - आसनबनी मुख्य पथ के कुचियाडाली गांव के पास अवैध बालू लोड ट्रैक्टर तेज गति से एक दूध बिक्रेता के साइकिल पर जोरदार ठोकर मार दिया। घटना में दूध बिक्रेता साइकिल सवार रोड में गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी को देखकर ग्रामीण उत्तेजित हो गया। और दौड़ाकर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। और वापस घटनास्थल लाया गया। पुलिस भी मौक़े पर पहुंची। और दोनों पक्ष में फैसला कर दी गई। दूध बिक्रेता जमजूड़ी गांव का रहनेवाला है। और आसनबनी बाजार में दूध बेचकर वापस घर जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर को रात भर बालू संचालन की छूट दी जाती है। ट्रैक्टर चालक अधिक ट्रिप बालू चलाने के लिए काफी तेज रफ्तार में ट्रैक्टर दौड़ाता है। जो हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.