देवघर, जनवरी 31 -- देवघर। मोहनपुर अंचल अधिकारी अमृता कुमारी ने अवैध रूप से बालू उत्खनन एवं परिवहन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ द्वारा थाना में भेजे गए पत्र में उल्लेख है कि 9 जनवरी को रिखिया पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। उसी क्रम में अपर थाना प्रभारी प्रभार कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती, विधि-व्यवस्था संधारण, अवैध बालू उठाव के विरुद्ध छापेमारी एवं एंटी क्राइम चेकिंग में निकले थे। छापेमारी के दौरान अपराह्न करीब 3:43 बजे रिखिया हटिया के समीप एक ट्रैक्टर बालू लोड कर आते हुए पाया गया था। पुलिस वाहन देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। काफी देर इंतजार के बावजूद न चालक और न ही मालिक मौके पर पहुंचे और न ही ट्रैक्टर से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत किया गया। इससे यह स्पष्ट हुआ कि ट्रैक्टर द्वारा अ...