लोहरदगा, फरवरी 1 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में सेन्हा पुलिस और अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत के द्वारा चलाये गए संयुक्त छापेमारी अभियान में भड़गांव-नंदगांव पथ पर स्थित अवैध रूप बालू लोड छह हाईवा को रविवार को जब्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि बीटीआईपीएल प्लांट के द्वारा अवैध बालू उठाव भड़गांव में किया जा रहा है। जिस पर थाना प्रभारी नीरज झा ने वरीय पुलिस प्रशासन को सूचना देकर पुलिस बल के साथ प्लांट पर छापामारी किया। जिसमें छह हाईवा संख्या जेएच 13जे 6362, जेएच 13जे 3825, जेएच 13जे 5141, जेएच 13 जे 9876, जेएच 13जे 9290, जेएच 13 जे 8633 वाहन पर अवैध बालू लोड था। जिसको जब्त कर थाना में सुरक्षित रखा गया है। सीओ पंकज कुमार भगत ने कहा कि कि अवैध बालू लोड छ्ह हाईवा पकड़ा गय...