सिमडेगा, दिसम्बर 15 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड में अवैध बालू निकासी का गोरखधंधा धड़ल्ले से जारी है। इन दिनों बालू माफिया प्रखंड के विभिन्न बालू घाटों पर सक्रिय होकर योजनाबद्ध तरीके से रात के अंधेरे में अवैध बालू का उठाव कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार देर रात महाबूआंग थाना क्षेत्र अंतर्गत बेड़ारगी पंचायत के ग्रामीणों ने अवैध बालू से लदे एक हाईवा को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए हाईवा को पंचायत भवन में खड़ा कर दिया। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा स्वयं गांव पहुंचकर हाईवा को जब्त करने के बाद ही हाईवा को छोड़ने की चेतावनी दी। बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा पूर्व में कई बार बालू माफियाओं को गांव क्षेत्र से बालू निकासी नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन माफिया ग्रामीणों की बातों को नजरअंदाज कर रात का फायदा उठाते हुए अवैध खनन कर रहे थे...