पलामू, दिसम्बर 2 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी चांदो मुख्य मार्ग से मंगलवार की अल सुबह एसडीओ सुलोचना मीणा ने अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चैनपुर थाना परिसर में लगा दिया है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चैनपुर थाना परिसर में लगाया गया है। इस संबंध में अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी के रास्ते अवैध बालू का उठाव कर परिवहन किया जा रहा है जिसके आलोक में एसडीओ ने छापेमारी करते हुए अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...