गुमला, फरवरी 21 -- कामडारा। कुरकुरा थाना पुलिस ने शनिवार सुबह रामपुर चौक के पास से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई और मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे पुलिस गश्ती पर थी। इसी दौरान मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे लाल रंग के ट्रैक्टर पर बालू लदा देख पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर पर न तो रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित था और न ही डाला नंबर।पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर जिला खनन पदाधिकारी को सूचना दी। निर्देश पर खान निरीक्षक नीरज कुमार ने थाना पहुंचकर जांच की। जांच में ट्रैक्टर पर करीब सौ घनफीट बालू पाया गया तथा परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर अवैध बालू परिवहन, राजस्व चोरी और राष्ट्रीय संपत्ति क्षरण के आरोप में कुरकुरा थाना कांड संख्या ...