गुमला, दिसम्बर 15 -- गुमला। रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत कोंडरा पंचायत के बागबोथा-लोहराडेरा पथ पर बागबोथा गांव के समीप अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है। थाना प्रभारी अनिकेत कुमार गुप्ता ने सशस्त्र बलों के सहयोग से मौके पर ही ट्रैक्टर और चालक को पकड़कर थाना लाया। इस संबंध में सुरसांग थाना द्वारा जिला खनन कार्यालय को पत्राचार किया गया। खनन निरीक्षक के आवेदन पर सुरसांग थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने चालक परशुराम सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...