दुमका, दिसम्बर 11 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। सरसडंगाल में अवैध बालू भंडारण के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई। दुमका खनन निरीक्षक गौरव कुमार सिंह के बयान पर अवैध बालू भंडारण एवं खनिज समानुदान नियमावली के सुसंगत धारा के तहत अज्ञात की विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। सरसडंगाल गांव से कुछ दूरी पर क्रेशर प्लांट के समीप अवैध रूप से भारी मात्रा में बालू का भंडारण को प्रशासन के द्वारा दो दिन पूर्व जब्त की गई थी। दो दिनों की जांच में भी प्रशासन यह पता नहीं लगा पाई कि आखिर इतनी भारी मात्रा में बालू का भंडारण यहां किसके द्वारा एवं कैसे किया गया। पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में भी बालू पत्थर आदि खनिज की चोरी व अवैध भंडारण मे संबंधित विभागीय पदाधिकारी के द्वारा शिथिलता बरती जा रही है। जिससे आए दिन हर रोज रोज सरकार को लाखों रुपए रजस्...