जामताड़ा, दिसम्बर 30 -- राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण को लेकर ग्रामीण चिकित्सकों के साथ हुई बैठक कुंडहित, प्रतिनिधि। मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में मंगलवार को ग्रामीण चिकित्सको को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू, जिला भीबीडी सलाहकार रत्नेश कुमार शर्मा, भीबीडी सुपरवाइजर अहमद रजा परवेज उपस्थित थे। मौके पर जिला भीबीडी सलाहकार रत्नेश कुमार शर्मा ने ग्रामीण चिकित्सकों को वेक्टरजनित रोगो मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस एवं कालाजार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। सभी ग्रामीण चिकित्सको इन बीमारियों के लक्षण, समय पर पहचान, रोकथाम के उपाय व प्राथमिक उपचार से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षित किय...